तुझे जिसका है डर हाँ अब वही होगा
तेरी शादी का दिन भी मुल्तवी होगा
मेरी जो ज़िंदगी में ज़हर घोला है
तेरा रस्ता भी कैसे संदली होगा
नहीं बस फूल ज़िद में बाग तोड़ा है
तेरा और उसका घर भी मातमी होगा
लिखेंगे बे-वफ़ा सब गर बता दूँगा
जहाँ भी नाम लिखना मोशमी होगा
गुमाँ है उसको अपनी बेवफ़ाई पर
कि सौरभ मुझपे करता शा'इरी होगा
Read Full