नफ़स में उसके कोई है जो उसका है
वगरना कौन ख़ुद से बातें करता है
मोहब्बत में वो इक हारा हुआ लड़का
जो उस सेे हाल पूछो रोने लगता है
न है उम्मीद उसके लौट आने की
मगर वो राह उसकी अब भी तकता है
बड़ी बेचैनी से वो छत पे आती है
गली में यानी कोई अब भी रहता है
सितारे सब उसी के साथ चलते हैं
हमारे साथ आख़िर कौन चलता है
कहानी ख़त्म तेरी हो चुकी 'अरहम'
उसे अब प्यार कोई और करता है
Read Full