नहीं है गर तुम्हारा,तो बताओ यार, किसका है?
अगर अच्छा तुम्हारा था, तो फिर बद-कार किसका है?
तुम्हारा जान कर, अपना समझ कर, चूम लेता हूँ
मुझे क्या है, ये लब किसके हैं, ये रुख़्सार किसका है?
ख़ुदा ने सब बनाया है, ये सब दुनिया ख़ुदा की है
जहाँ से ख़ुद-कुशी होती है, वो कोहसार किसका है?
कहीं लगता नहीं है दिल कि घर हो या हो वीराना
हमारे सर पे ना जाने जो है, आज़ार किसका है?
लिखा है मेरी ख़ातिर कह, सुनाता है मेरे नग्में
सितम ये है, बताता वो नहीं, अश'आर किसका है?
Read Full