ham jab bhi muskaayenge tum rooge | हम जब भी मुस्काएंगे, तुम रोओगे,

  - Shadab Asghar

हम जब भी मुस्काएंगे, तुम रोओगे,
हम ऐसा छोड़ के जाएँगे, तुम रोओगे

मेरी महफ़िल में जब भी तुम आओगे
ताली लोग बजायेंगे, तुम रोओगे

तेरी गली का चर्चा होगा, और फिर हम
ऐसा रक़्स दिखाएंगे, तुम रोओगे

इक दिन बैठ के डोली में जब जाओगे
सब झू
में नाचे गाएंगे तुम रोओगे

हम को छोड़ के जाना इतना आसाँ नई
हम याद हि इतना आएँगे तुम रोओगे

तेरे नाम पे जिएंगे मर जाएँगे
हम ऐसा इश्क़ निभाएँगे तुम रोओगे

  - Shadab Asghar

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Asghar

As you were reading Shayari by Shadab Asghar

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Asghar

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari