देखो समझो ऐसा करना ठीक नहीं
चोरी चोरी उसको तकना ठीक नहीं
इश्क़ मुहब्बत प्यार वफ़ा सब जायज़ है
पर लड़की का पीछा करना ठीक नहीं
तू है मुस्लिम वो पंडित की बेटी है
तेरा उस लड़की पर मरना ठीक नहीं
जिस लड़की ने हाल हमारा पूछा है
हाल मेरा तुम उस को कहना ठीक नहीं
इक लड़की है तुझ पर मरती है अस
गर
इतना पत्थर दिल भी होना ठीक नहीं
गली मुहल्ले के लोगों को शक होगा
चोरी चुपके छत पर मिलना ठीक नहीं
इक दूजे की चिंता फिक्र परेशानी
वो तो ठीक है बाबू शोना ठीक नहीं
Read Full