ek tinke ka sahaara bhi to ho saka hai | एक तिनके का सहारा भी तो हो सकता है

  - Aadi Ratnam

एक तिनके का सहारा भी तो हो सकता है
और फिर उसपे गुज़ारा भी तो हो सकता है

ऐन मुमकिन है मुझे छोड़ के जाने वाला
शख़्स वो यार तुम्हारा भी तो हो सकता है

वो जिसे मैं न समझ पा रहा हूँ क्या मालूम
वो तेरी ओर इशारा भी तो हो सकता है

ऐन मुमकिन है कि जिस हाल में था मैं पहले
हाल मेरा वो दुबारा भी तो हो सकता है

वो ख़सारा जो मुहब्बत में हुआ है मुझको
वो ख़सारा मुझे प्यारा भी तो हो सकता है

क्या ज़रूरी है मेरे साथ रहे वो हर दम
एक वादे पे गुज़ारा भी तो हो सकता है

यूँँ न हँस हँस के बता बात सभी को उसकी
वो मुझे जान से प्यारा भी तो हो सकता है

कोई दरिया कभी ख़ारा नहीं होता लेकिन
मेरे अश्कों से वो ख़ारा भी तो हो सकता है

एक दरिया को समुंदर में जा के है मिलना
एक दरिया को किनारा भी तो हो सकता है

  - Aadi Ratnam

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aadi Ratnam

As you were reading Shayari by Aadi Ratnam

Similar Writers

our suggestion based on Aadi Ratnam

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari