हैवानियत आँखों में सबके पलती है
ये रात देखो क्यूँ नहीं फिर ढलती है
गुम हो गई लड़की या कोई ले गया
फिर आँख दुनिया देखो कैसे मलती है
लड़की के हिस्से क्यूँ यहाँ दुख आ गया
लड़की से ही दुनिया ये सारी फलती है
बेखौफ़ चलते है दरिंदे सड़कों पर
चुप लोग घर बैठे ये उनकी ग़लती है
इक मनचला आया कहीं से देखो फिर
तेज़ाब से लड़की तो फिर क्यूँ जलती है
वो चीख़ती रोती रही कितना सुनो
सरकार सबको फिर यहाँ क्यूँ छलती है
पर्दा गुनाहों पर यक़ीनन हो रहा
मासूम लड़की आग में क्यूँ जलती है
Read Full