जी सकूँगा नहीं मैं तेरी मुहब्बत के बग़ैर
जैसे गुल खिल ही नहीं सकते सबाहत के बग़ैर
वो ज़माना गया जब इश्क़ ख़ुदा होता था
अब कोई करता नहीं इश्क़ तिजारत के बग़ैर
कैसे हासिल हो किसी को भी जहाँ में ता'बीर
ये तो मुमकिन ही नहीं तेरी इनायत के बग़ैर
ये ज़मीं इश्क़ की मुमकिन है कि दलदल निकले
पाँव मत रखना कभी मेरी हिदायत के बग़ैर
मुझ सेे जितनी भी शिकायत है तुम्हें, कह डालो
इश्क़ पे चढ़ता नहीं रंग शिकायत के बग़ैर
अहमियत कैसे समझता वो मुहब्बत में मेरी
उसको हासिल हो गया था मैं ज़रूरत के बग़ैर
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Mukesh Jha
our suggestion based on Mukesh Jha
As you were reading Khuda Shayari Shayari