gham ne chhodaa to khushi se mar ga.e | ग़म ने छोड़ा तो ख़ुशी से मर गए

  - Praveen Sharma SHAJAR

ग़म ने छोड़ा तो ख़ुशी से मर गए
मौत जैसी ज़िंदगी से मर गए

हम असीर-ए-ज़ब्त रो पाए नहीं
और फिर बस बे-बसी से मर गए

तुम सेे पहले भी तो की थी आशिक़ी
पर तुम्हारी आशिक़ी से मर गए

पास बैठी एक पल को ज़िन्दगी
और हम बस इस ख़ुशी से मर गए

हम शराबी बन न पाए ठीक से
पीते पीते मयकशी से मर गए

  - Praveen Sharma SHAJAR

Death Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Praveen Sharma SHAJAR

As you were reading Shayari by Praveen Sharma SHAJAR

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Sharma SHAJAR

Similar Moods

As you were reading Death Shayari Shayari