हमारे दिल से जाएगा हुनर आहिस्ता आहिस्ता
तुम्हें भी मिल ही जाएगी ख़बर आहिस्ता आहिस्ता
अगर जाओगे तुम यक-दम तो ग़म से मर ही जाऊँगा
तुम्हारा हक़ है दिल तोड़ो मगर आहिस्ता आहिस्ता
तुम्हारे बाद भी ज़िंदा रहेंगे अब यही सच है
हमें सच पर यक़ीं आया मगर आहिस्ता आहिस्ता
किनारे बैठ के दरिया को देखा था बहुत हमने
बुला ही लेता है ख़ुद में भँवर आहिस्ता आहिस्ता
मशक़्क़त से मुहब्बत से शराफ़त से बग़ावत से
भरोसा उठ गया जाने किधर आहिस्ता आहिस्ता
Read Full