mujhko kitna ghor dukh hai | मुझको कितना घोर दुख है

  - Saahir

मुझको कितना घोर दुख है
मेरे चारों ओर दुख है

चैन चोरी हो गया है
और इसका चोर दुख है

मैंने चुप रहना कहा था
क्यूँ मचाया शोर दुख है

जिनको शब अच्छी लगे है
उन सभी को भोर दुख है

ज़िंदगी की डोरी का इक
छोर सुख इक छोर दुख है

सुख के सारे मोतियों को
बाँधे है जो डोर दुख है

  - Saahir

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saahir

As you were reading Shayari by Saahir

Similar Writers

our suggestion based on Saahir

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari