utho duniya ko ye paighaam do tum eid aayi hai | उठो दुनिया को ये पैग़ाम दो तुम ईद आई है

  - Shajar Abbas

उठो दुनिया को ये पैग़ाम दो तुम ईद आई है
चलो उल्फ़त का सब को जाम दो तुम ईद आई है

मुबारकबाद देकर सब बुज़ुर्गों की दुआएँ लो
ख़ुशी से तिफ़्ल को ईनाम दो तुम ईद आई है

नए कपड़ों को ज़ेब-ए-तन करो ख़ुशबू लगाओ सब
शजर बच्चों को ये अहकाम दो तुम ईद आई है

  - Shajar Abbas

Eid Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Eid Shayari Shayari