main ki jeevan ka bojh dhota hooñ | मैं कि जीवन का बोझ ढोता हूँ

  - shaan manral

मैं कि जीवन का बोझ ढोता हूँ
सोच कर के उदास होता हूँ

जागता हूँ तो ख़ौफ़ आता है
इसलिए भी मैं इतना सोता हूँ

ग़म ही खाता हूँ ग़म ही पचता है
इसलिए ग़म के बीज बोता हूँ

मैं कि ऐसे उदास क्यूँँ न रहूँ
मिलता कम है ज़ियादा खोता हूँ

जो तू बोले मैं भी वही बोलूँ
ये बता क्या मैं तेरा तोता हूँ

  - shaan manral

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shaan manral

As you were reading Shayari by shaan manral

Similar Writers

our suggestion based on shaan manral

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari