कहाँ भटक रहा है ख़ानदान को लेकर
कहाँ तू जाएगा इस झूठी शान को लेकर
जहान में जो भी होता है अच्छे के ख़ातिर
ये राख होनी है, मत रो मकान को लेकर
घरों में अब भी है अस्लाफ़ की निशानी कुछ
सो बात छिड़ती है जब पान-दान को लेकर
कोई चुरा न लें ख़ुशबू बदन से आहिस्ता
ये रात जागी है इस ज़ा'फ़रान को लेकर
ये वस्ल की कोई रुत है कि है जुदाई बस
हो जाती तंग मैं इस मेहरबान को लेकर
सुकूत-ए-क़ल्ब में गूँजी अज़ान हूँ मैं तो
सवेरे फ़िक्र उठी है अज़ान को लेकर
शिकस्तगी में भी क्या शान है मेरी वैसे
करूँँगी क्या मैं ये उँची उड़ान को लेकर
Read Full