वो चमत्कार बहुत करता है
भक्त से प्यार बहुत करता है
राम का नाम ही उत्तम है जो
सबका उद्धार बहुत करता है
पाप भी मिटने से पहले अपने
कद का विस्तार बहुत करता है
दाग़ लग जाए अगर दामन पर
जीना दुश्वार बहुत करता है
बात-बे-बात को मनवाने में
तर्क संसार बहुत करता है
हार तो मुश्किलें लाती है फिर
ख़्वाब साकार बहुत करता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shubham Rai 'shubh'
our suggestion based on Shubham Rai 'shubh'
As you were reading Love Shayari Shayari