vo kuchh gahri soch men aise doob gaya hai | वो कुछ गहरी सोच में ऐसे डूब गया है

  - Aanis Moin

वो कुछ गहरी सोच में ऐसे डूब गया है
बैठे बैठे नदी किनारे डूब गया है

आज की रात न जाने कितनी लंबी होगी
आज का सूरज शाम से पहले डूब गया है

वो जो प्यासा लगता था सैलाब-ज़दा था
पानी पानी कहते कहते डूब गया है

मेरे अपने अंदर एक भँवर था जिस में
मेरा सब कुछ साथ ही मेरे डूब गया है

शोर तो यूँँ उट्ठा था जैसे इक तूफ़ाँ हो
सन्नाटे में जाने कैसे डूब गया है

आख़िरी ख़्वाहिश पूरी कर के जीना कैसा
'आनस' भी साहिल तक आ के डूब गया है

  - Aanis Moin

Good night Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aanis Moin

As you were reading Shayari by Aanis Moin

Similar Writers

our suggestion based on Aanis Moin

Similar Moods

As you were reading Good night Shayari Shayari