kisne tumse kah diya ye ladka tanhaa chal raha hai | किसने तुम सेे कह दिया ये लड़का तन्हा चल रहा है

  - Aatish Alok

किसने तुम सेे कह दिया ये लड़का तन्हा चल रहा है
ग़म ख़ुशी आँसू हँसी हर एक लम्हा चल रहा है

रौशनी को ही ख़ुदा कहता-सुनाता था कभी वो
हाँ वही जो सब दियों को बस बुझाता चल रहा है

तुमको पाने के लिए गर ख़ुद को खोना है मुझे तो
हिज्र मैंने चुन लिया है वस्ल महँगा चल रहा है

कल की चिंता है उन्हें जो ढोंग करते आ रहे हैं
साधु को चिंता नहीं है गीत गाता चल रहा है

जोड़ियाँ गर बन रही है ख़ुद ख़ुदा के घर में ही तो
मुझको लगता है वहाँ भी कोई धंधा चल रहा है

पास उसके हूँ बहुत पर ख़ास उसका हूँ नहीं मैं
यार मेरा हाल भी इमरोज़ जैसा चल रहा है

हर किसी को मैं इसी उम्मीद से ही देखता था
कोई तो ये पूछ लेगा और कैसा चल रहा है

  - Aatish Alok

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Alok

As you were reading Shayari by Aatish Alok

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Alok

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari