kahaan tum mulk ke dushman ko dahshat-gard kahte ho | कहाँ तुम मुल्क के दुश्मन को दहशत-गर्द कहते हो

  - Aatish Indori

कहाँ तुम मुल्क के दुश्मन को दहशत-गर्द कहते हो
उलट कहना है इस कारण उसे हमदर्द कहते हो

तुम्हारे शोर में पीड़ा हमारी कौन सुन पाता
ग़ज़ब हो रात-दिन चिल्ला के झूटा दर्द कहते हो

शिकायत चीख़ कर करने से हासिल कुछ नहीं होगा
पता है आदतन तुम तो हरे को ज़र्द कहते हो

हमेशा से तिलक बन कर ये माथे पर विराजे हैं
बहुत पावन हैं ये रज-कण जिसे तुम गर्द कहते हो

  - Aatish Indori

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari