मोहब्बत में नए लड़के वफ़ा कहकर
वही ग़लती करेंगे पर नया कहकर
बहुत मुश्किल नहीं है भूलना कुछ भी
भुला ही देंगे तुमको हादसा कहकर
ये किसकी चाल में आईं नई नस्लें
उदासी बेच दी किसने दवा कहकर
करोगी क्या तुम्हारी बेटियों को जब
कोई आवाज़ देगा बे-वफ़ा कहकर
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Abhishar Geeta Shukla
our suggestion based on Abhishar Geeta Shukla
As you were reading Dushman Shayari Shayari