is shehr-e-tamanna men koi mujh sa makeen hai | इस शहर-ए-तमन्ना में कोई मुझ सा मकीं है

  - Ahmad Abdullah

इस शहर-ए-तमन्ना में कोई मुझ सा मकीं है
आँधी में चराग़ों पे जिसे पूरा यक़ीं है

उस सेे ही मुख़ातिब हूँ जो अफ़लाक नशीं है
इस दुनिया में सुख नामी कोई शय भी कहीं है

ता'बीर भले छीन ले आँखों की बसारत
इक ख़्वाब हक़ीक़त में हक़ीक़त से हसीं है

बारिश की दु'आ तू है तो फिर कोस-ए-क़ज़ा मैं
गर तुझ सा नहीं कोई तो मुझ सा भी नहीं है

जिस जा पे धरा रहता था दरवेश का कासा
दावे से ये कहता हूँ ख़ज़ाना भी वहीं है

  - Ahmad Abdullah

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Abdullah

As you were reading Shayari by Ahmad Abdullah

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Abdullah

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari