zindagi beshumaar raaste hain | ज़िंदगी बेशुमार रस्ते हैं

  - Ahmad Abdullah

ज़िंदगी बेशुमार रस्ते हैं
ख़ुद को मुझ सेे गुज़ार रस्ते हैं

एक रस्ता है सिर्फ़ मस्जिद को
मय-कदे को हज़ार रस्ते हैं

काफ़िला मर रहा है सुनने को
बोल दे शह-सवार रस्ते हैं
इश्क़ ने ही कहा था मूसा को
हो जा दरिया के पार रस्ते हैं

इस इलाके में एक शायर है
इसलिए सोगवार रस्ते हैं

  - Ahmad Abdullah

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Abdullah

As you were reading Shayari by Ahmad Abdullah

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Abdullah

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari