kaam aa sakeen na apni vafaaayen to kya kareinus bevafaa ko bhool na jaayen to kya karen | काम आ सकीं न अपनी वफ़ाएँ तो क्या करें

  - Akhtar Shirani

काम आ सकीं न अपनी वफ़ाएँ तो क्या करें
उस बे-वफ़ा को भूल न जाएँ तो क्या करें

मुझ को ये ए'तिराफ़ दु'आओं में है असर
जाएँ न अर्श पर जो दुआएँ तो क्या करें

इक दिन की बात हो तो उसे भूल जाएँ हम
नाज़िल हों दिल पे रोज़ बलाएँ तो क्या करें

ज़ुल्मत-ब-दोश है मिरी दुनिया-ए-आशिक़ी
तारों की मिशअले न चुराएँ तो क्या करें

शब भर तो उन की याद में तारे गिना किए
तारे से दिन को भी नज़र आएँ तो क्या करें

अहद-ए-तरब की याद में रोया किए बहुत
अब मुस्कुरा के भूल न जाएँ तो क्या करें

अब जी में है कि उन को भुला कर ही देख लें
वो बार बार याद जो आएँ तो क्या करें

वअ'दे के ए'तिबार में तस्कीन-ए-दिल तो है
अब फिर वही फ़रेब न खाएँ तो क्या करें

तर्क-ए-वफ़ा भी जुर्म-ए-मोहब्बत सही मगर
मिलने लगें वफ़ा की सज़ाएँ तो क्या करें

  - Akhtar Shirani

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari