झूठ का बोलना आसान नहीं होता है
दिल तिरे बा'द परेशान नहीं होता है
सब तिरे बा'द यही पूछते रहते हैं मुझे
अब किसी बात पे हैरान नहीं होता है
कैसे तुम भूल गए हो मुझे आसानी से इश्क़ में कुछ भी तो आसान नहीं होता है
हिज्र का ज़ाइक़ा लीजे ज़रा धीरे धीरे
सब की थाली में ये पकवान नहीं होता है
कोई किरदार मज़ा देता नहीं है उस का
जिस कहानी का तू उनवान नहीं होता है
होने को क्या नहीं होता है जहाँ में लेकिन
तुम से मिलने का ही इम्कान नहीं होता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aks samastipuri
our suggestion based on Aks samastipuri
As you were reading Dhokha Shayari Shayari