shikaayat kya hi karte zindagi se | शिकायत क्या ही करते ज़िंदगी से

  - Aman Mishra 'Anant'

शिकायत क्या ही करते ज़िंदगी से
हमें धोका मिला था इक परी से

नज़र के पास होते हैं किसी के
नज़र-अंदाज़ होते हैं किसी से

अकेले पन, अँधेरों के सँभाले
सिहरस जाते हैं हम रौशनी से

ये क्या है, पूरे दिन मायूस रह कर
सभी कुछ भूल जाना इक हँसी से

है इतना ग़म भरा अंदर हमारे
कि रोने लगते हैं हम गुदगुदी से

वो जिनके दर्द में लिखता हूँ मैं वो
मज़ा लेते हैं मेरी शा'इरी से

  - Aman Mishra 'Anant'

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari