पूछिए मत नाम क्या है

आप कहिए काम क्या है

औपचारिकता निभाना
सुब्ह क्या है शाम क्या है

भूमिका की क्या ज़रूरत
जानता हूँ दाम क्या है

रैलियों के मुख्य वक़्ता
को पता क्या जाम क्या है

राजनीतिज्ञों बताओ
ख़ास क्या है आम क्या है

— Aman G Mishra

More by Aman G Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Aman G Mishra →

Aam Shayari

Shers of aam.

All Aam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling