Ambar
Ambar
Sher

ये दूरी मिटाने को जी चाहता है

तुम्हें फिर से पाने को जी चाहता है

मुझे बद-नसीबी इजाज़त अगर दे
मेरा मुस्कुराने को जी चाहता है

मेरे मन में जो है अगर सच कहूँ तो
गले से लगाने को जी चाहता है

बहुत हैं सताने को पर इस तरह से
तुम्हें ही सताने को जी चाहता है

बिज़ी ज़िंदगी में तेरे साथ तन्हा
समय कुछ बिताने को जी चाहता है

— Ambar

More by Ambar

Other sher from the same pen

See all from Ambar →

Faasla Shayari

Shers of faasla.

All Faasla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling