rudaad-e-jaan kahein jo zaraa dam mile hameinus dil ke raaste men kaii KHam mile ha | रूदाद-ए-जाँ कहें जो ज़रा दम मिले हमें

  - Ameer Imam

रूदाद-ए-जाँ कहें जो ज़रा दम मिले हमें
उस दिल के रास्ते में कई ख़म मिले हमें

लब्बैक पहले हम ने कहा था रसूल-ए-हुस्न
हो कार-ज़ार-ए-इश्क़ तो परचम मिले हमें

आए इक ऐसा ज़ख़्म जो भरना न हो कभी
या'नी हर एक ज़ख़्म का मरहम मिले हमें

दिन में जहाँ सराब मिले थे हमें वहाँ
आई जो रात क़तरा-ए-शबनम मिले हमें

तुम जैसे और लोग भी होंगे जहान में
ये बात और है कि बहुत कम मिले हमें

जब साथ थे तो मिल के भी मिलना न हो सका
जब से बिछड़ गए हो तो पैहम मिले हमें

और फिर हमें भी ख़ुद पे बहुत प्यार आ गया
उस की तरफ़ खड़े हुए जब हम मिले हमें

जो उम्र-भर का साथ निभाता न मिल सका
वैसे तो ज़िंदगी में बहुत ग़म मिले हमें

  - Ameer Imam

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari