na khona aur na p | न खोना और न पाना चाहिए था

  - Amit Bajaj

न खोना और न पाना चाहिए था
मुझे कुछ दरमियाना चाहिए था

मिरे आगे थे दुनिया के सवालात
तुम्हें ही आगे आना चाहिए था

मिले बेबाक जैसे कुछ नहीं हो
ज़रा सा हिचकिचाना चाहिए था

ग़ज़ल मैं कह चुका था जब तुम आए
तुम्हें मतले' में आना चाहिए था

समय के साथ भर जाता है हर ज़ख़्म
समय से भाग जाना चाहिए था

ख़तों का क्या था बह जाते नदी में
तुम्हें तो बस बहाना चाहिए था

  - Amit Bajaj

Environment Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amit Bajaj

As you were reading Shayari by Amit Bajaj

Similar Writers

our suggestion based on Amit Bajaj

Similar Moods

As you were reading Environment Shayari Shayari