khaamoshi se uski bas jhagda hua | ख़ामोशी से उसकी बस झगड़ा हुआ

  - Anand Raj Singh

ख़ामोशी से उसकी बस झगड़ा हुआ
हर अँधेरा रूह का उजला हुआ

धूप ने साए खरोंचे इस क़दर
ज़िन्दगी का रंग चितकबरा हुआ

यार ये तुकबंदियाँ क्यूँ कर भला
शा'इरी करते थे उसका क्या हुआ

बदहवा सेी दूर तक फैली हुई
मैं कि बच्चा भीड़ में खोया हुआ

वो यक़ीनन आ गए हैं लौट कर
वर्ना कैसे शहर सतरंगा हुआ

  - Anand Raj Singh

Ujaala Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anand Raj Singh

As you were reading Shayari by Anand Raj Singh

Similar Writers

our suggestion based on Anand Raj Singh

Similar Moods

As you were reading Ujaala Shayari Shayari