मेरे ज़ब्त-ए-ग़म से निकल कर दु'आ
चली आई लब पर मचल कर दु'आ
बिछड़ कर मुझी से मेरे वस्ल को
करेंगे वो करवट बदल कर दु'आ
कभी दिल न उनका कोई तोड़ दे
वो माँगे कई दिल कुचल कर दु'आ
ये इंसान क्या गर ख़ुदा चाहे तो
यहाँ बुत भी कर दे पिघल कर दु'आ
हुआ आज क्या उनको मुल्हिद हैं जो
लगे करने वो दिल मसल कर दु'आ
ख़ुदा पहुँचे तुझ तक है ये आरज़ू
मेरी मग़्फ़िरत की उछल कर दु'आ
गुनाहों की 'साहिल' सज़ाएँ हैं तय
करें तौबा का'बे में चल कर दु'आ
Read Full