nigaah-e-dil se bataa jism ki zubaan se nahin | निगाह-ए-दिल से बता जिस्म की ज़ुबाँ से नहीं

  - Azhar Faragh

निगाह-ए-दिल से बता जिस्म की ज़ुबाँ से नहीं
कहाँ कहाँ से तू हमारा है कहाँ से नहीं

मैं अपनी तेज़ी-ए-रफ़्तार का निशाना बना
ये तीर हाथ से मुझको लगा कमाँ से नहीं

तो क्या बस इतना तुम्हें एतिबार है हम पर
फ़लाँ फ़लाँ से रखो राब्ता फ़लाँ से नहीं

हम अपने सेहन से निकले हुए शजर हैं 'फ़राग'
गली से याद किए जाएँगे मकाँ से नहीं

  - Azhar Faragh

Badan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Azhar Faragh

As you were reading Shayari by Azhar Faragh

Similar Writers

our suggestion based on Azhar Faragh

Similar Moods

As you were reading Badan Shayari Shayari