वो हँस के देखती होती तो उस सेे बात करते
कोई उम्मीद भी होती तो उस सेे बात करते
हम स्टेशन से बाहर आए इस अफ़सोस के साथ
वो लड़की अजनबी होती तो उस सेे बात करते
हमारे जाम आधी हौसला-अफ़ज़ाई कर पाए
अगर उसने भी पी होती तो उस सेे बात करते
हम उसके झुमकों की लरज़िश पे अक्सर सोचते हैं
हवा से दोस्ती होती तो उस सेे बात करते
ये ख़ामोशी भी क्या है गुफ़्तगू की इंतेहा है
कोई बात अनकही होती तो उस सेे बात करते
तवज्जो से बहुत शर्माती है आवाज़ अपनी
अगर वो सो रही होती तो उस सेे बात करते
किसी से बात करना इतना मुश्किल भी नहीं था
किसी ने बात की होती तो उस सेे बात करते
Read Full