मेरी तक़दीर ने देखे ग़म-ओ-आलाम बहुत

  - divya 'sabaa'

मेरी तक़दीर ने देखे ग़म-ओ-आलाम बहुत
तेरा एहसान है ऐ गर्दिश-ए-अय्याम बहुत

मैं जो उठ जाऊँगी महफ़िल से तेरी ऐ साक़ी
सीना-ज़न होंगे सुबू रोएँगे ये जाम बहुत

मैं इसी शाम को हमरंग-ए-सहर कर लूँगी
वक़्त-ए-नव के लिए मुझको है यही शाम बहुत

बात जो मुझ में है वो और किसी में भी नहीं
गरचे इस शहर में हैं मूरिद-ए-इल्ज़ाम बहुत

अपने कूचे से वो बाहर तो निकलकर देखे
मसअले आ के ठहरते हैं सर-ए-बाम बहुत

अपने इख़लास-ओ-मुरव्वत की बदौलत अब भी
ऐ 'सबा' आप ज़माने में हैं बदनाम बहुत

  - divya 'sabaa'

More by divya 'sabaa'

As you were reading Shayari by divya 'sabaa'

Similar Writers

our suggestion based on divya 'sabaa'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari