थे ख़ास या कि आम मुझे देखते रहे
छोटे बड़े तमाम मुझे देखते रहे
रिंदान-ए-मयकदे को ख़ुदा जाने क्या हुआ
रख कर ज़मीं पे जाम मुझे देखते रहे
इस कारवान-ए-शौक़ के रहबर कमाल थे
रुक रुक के गाम गाम मुझे देखते रहे
बाम-ए-फ़लक पे हाल फ़रिश्तों का था अजब
कर के दु'आ सलाम मुझे देखते रहे
मैं काफ़िर-ए-अज़ल थी मगर फिर भी अहल-ए-दीं
ले कर ख़ुदा का नाम मुझे देखते रहे
मंदिर में हर सनम की नज़र थी तो मुझ पे थी
मस्जिद में भी इमाम मुझे देखते रहे
सैयाद दम-ब-ख़ुद थे मिरे हाल-ए-ज़ार पर
झुक झुक के ज़ेर-ए-दाम मुझे देखते रहे
कल शब न जाने कौन मुझे ले गया कहाँ
ख़ूबाँ-ए-लाला-फ़ाम मुझे देखते रहे
दिन भर जो मुझ से आँख चुराते रहे 'सबा'
जी भर के सारी शाम मुझे देखते रहे
As you were reading Shayari by divya 'sabaa'
our suggestion based on divya 'sabaa'
As you were reading undefined Shayari