hijr ki raat chhod jaati hai | हिज्र की रात छोड़ जाती है

  - Farhat Abbas Shah

हिज्र की रात छोड़ जाती है
नित-नई बात छोड़ जाती है
इश्क़ चलता है ता-अबद लेकिन
ज़िंदगी साथ छोड़ जाती है

दिल बयाबानी साथ रखता है
आँख बरसात छोड़ जाती है

चाह की इक ख़ुसूसियत है कि ये
मुस्तक़िल मात छोड़ जाती है

मरहले इस तरह के भी हैं कि जब
ज़ात को ज़ात छोड़ जाती है

हिज्र का कोई ना कोई पहलू
हर मुलाक़ात छोड़ जाती है

  - Farhat Abbas Shah

Judai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Farhat Abbas Shah

As you were reading Shayari by Farhat Abbas Shah

Similar Writers

our suggestion based on Farhat Abbas Shah

Similar Moods

As you were reading Judai Shayari Shayari