siyahkaar the ba-safa ho ga.e ham | सियहकार थे बा-सफ़ा हो गए हम

  - Hasrat Mohani

सियहकार थे बा-सफ़ा हो गए हम
तिरे इश्क़ में क्या से क्या हो गए हम

न जाना कि शौक़ और भड़केगा मेरा
वो समझे कि उस से जुदा हो गए हम

दम-ए-वापसीं आए पुर्सिश को नाहक़
बस अब जाओ तुम से ख़फ़ा हो गए हम

हुए मह्व किस की तमन्ना में ऐसे
कि मुस्तग़नी-ए-मा-सिवा हो गए हम

उन्हें रंज अब क्यूँँ हुआ हम तो ख़ुश हैं
कि मर कर शहीद-ए-वफ़ा हो गए हम

जब उन से अदब ने न कुछ मुँह से माँगा
तो इक पैकर-ए-इल्तिजा हो गए हम

तिरी फ़िक्र का मुब्तिला हो गया दिल
मगर क़ैद-ए-ग़म से रिहा हो गए हम

फ़ना हो के राह-ए-मोहब्बत में 'हसरत'
सज़ा-वार-ए-ख़ुल्द-ए-बक़ा हो गए हम

  - Hasrat Mohani

Greed Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Greed Shayari Shayari