KHvaab ki tarah bikhar jaane ko jee chahta hai | ख़्वाब की तरह बिखर जाने को जी चाहता है

  - Iftikhar Arif

ख़्वाब की तरह बिखर जाने को जी चाहता है
ऐसी तन्हाई कि मर जाने को जी चाहता है

घर की वहशत से लरज़ता हूँ मगर जाने क्यूँँ
शाम होती है तो घर जाने को जी चाहता है

डूब जाऊँ तो कोई मौज निशाँ तक न बताए
ऐसी नद्दी में उतर जाने को जी चाहता है

कभी मिल जाए तो रस्ते की थकन जाग पड़े
ऐसी मंज़िल से गुज़र जाने को जी चाहता है

वही पैमाँ जो कभी जी को ख़ुश आया था बहुत
उसी पैमाँ से मुकर जाने को जी चाहता है

  - Iftikhar Arif

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari