mirii zindagi men bas ik kitaab hai ik charaaghh hai | मिरी ज़िंदगी में बस इक किताब है इक चराग़ है

  - Iftikhar Arif

मिरी ज़िंदगी में बस इक किताब है इक चराग़ है
एक ख़्वाब है और तुम हो
ये किताब ओ ख़्वाब के दरमियान जो मंज़िलें हैं मैं चाहता था
तुम्हारे साथ बसर करूँँ
यही कुल असासा-ए-ज़िंदगी है इसी को ज़ाद-ए-सफ़र करूँँ
किसी और सम्त नज़र करूँँ तो मिरी दु'आ में असर न हो
मिरे दिल के जादा-ए-ख़ुश-ख़बर पे ब-जुज़ तुम्हारे कभी किसी का गुज़र न हो
मगर इस तरह कि तुम्हें भी उस की ख़बर न हो

  - Iftikhar Arif

Dua Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Dua Shayari Shayari