tum se fursat mile tab to socha karen | तुम से फु़र्सत मिले तब तो सोचा करें

  - S M Afzal Imam

तुम से फु़र्सत मिले तब तो सोचा करें
क्या नहीं हम करें और क्या क्या करें

है हमारे ख़यालों में दो काम ही
तुमको देखा करें और देखा करें

चाय पीते हुए तेरी आँखें पढ़ें
और फिर तेरी आँखों पे चर्चा करें

तू ने अच्छा किया जो सहारा दिया
पर ज़रूरी नहीं हम भी अच्छा करें

हाँ मोहब्बत है दोनों तरफ़ से मगर
आप को चाहिए हम से पर्दा करें

मेरी ख़्वाहिश है जब आप अफ़ज़ल मिलें
फूल हर मर्तबा साथ लाया करें

  - S M Afzal Imam

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by S M Afzal Imam

As you were reading Shayari by S M Afzal Imam

Similar Writers

our suggestion based on S M Afzal Imam

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari