hausla kho na diya teri nahin se ham ne | हौसला खो न दिया तेरी नहीं से हम ने

  - Jaan Nisar Akhtar

हौसला खो न दिया तेरी नहीं से हम ने
कितनी शिकनों को चुना तेरी जबीं से हम ने

वो भी क्या दिन थे कि दीवाना बने फिरते थे
सुन लिया था तिरे बारे में कहीं से हम ने

जिस जगह पहले-पहल नाम तिरा आता है
दास्ताँ अपनी सुनाई है वहीं से हम ने

यूँँ तो एहसान हसीनों के उठाए हैं बहुत
प्यार लेकिन जो किया है तो तुम्हीं से हम ने

कुछ समझ कर ही ख़ुदा तुझ को कहा है वर्ना
कौन सी बात कही इतने यक़ीं से हम ने

  - Jaan Nisar Akhtar

Faith Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaan Nisar Akhtar

As you were reading Shayari by Jaan Nisar Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Jaan Nisar Akhtar

Similar Moods

As you were reading Faith Shayari Shayari