sharmindagi hai ham ko bahut ham mile tumhein | शर्मिंदगी है हम को बहुत हम मिले तुम्हें

  - Jaun Elia

शर्मिंदगी है हम को बहुत हम मिले तुम्हें
तुम सर-ब-सर ख़ुशी थे मगर ग़म मिले तुम्हें

मैं अपने आप में न मिला इस का ग़म नहीं
ग़म तो ये है कि तुम भी बहुत कम मिले तुम्हें

तुम को जहान-ए-शौक़-ओ-तमन्ना में क्या मिला
हम भी मिले तो दरहम ओ बरहम मिले तुम्हें

यूँँ हो कि और ही कोई हव्वा मिले मुझे
हो यूँँ कि और ही कोई आदम मिले तुम्हें

  - Jaun Elia

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaun Elia

As you were reading Shayari by Jaun Elia

Similar Writers

our suggestion based on Jaun Elia

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari