ashk-e-naadaan se kaho baad men pachhtaayenge | अश्क-ए-नादाँ से कहो बाद में पछताएँगे

  - Khalil Ur Rehman Qamar

अश्क-ए-नादाँ से कहो बाद में पछताएँगे
आप गिरकर मेरी आँखों से किधर जाएँगे

अपने लफ़्ज़ों को तकल्लुम से गिराकर जाना
अपने लहजे की थकावट में बिखर जाएँगे

इक तेरा घर था मेरी हद-ए-मुसाफ़ित लेकिन
अब ये सोचा है कि हम हद से गुज़र जाएँगे

अपने अफ़्कार जला डालेंगे काग़ज़ काग़ज़
सोच मर जाएगी तो हम आप भी मर जाएँगे

इस सेे पहले कि जुदाई की ख़बर तुम सेे मिले
हमने सोचा है कि हम तुम सेे बिछड़ जाएँगे

  - Khalil Ur Rehman Qamar

Judai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalil Ur Rehman Qamar

As you were reading Shayari by Khalil Ur Rehman Qamar

Similar Writers

our suggestion based on Khalil Ur Rehman Qamar

Similar Moods

As you were reading Judai Shayari Shayari