हम को थोड़ा वक़्त दे ज़िन्दगी

हम भी तेरे साथ चलना चाहते हैं

जैसे निकलते हैं चाँद और सूरज
हम भी वैसे ही निकलना चाहते हैं

बदलते ही रूत बदलता है मौसम
हम भी वैसे ही बदलना चाहते हैं

सँभल जाती है धरती इतने बोझ के बा'द
हम भी वैसे ही सँभलना चाहते हैं

मिल ही जाता है दरिया समुंदर से
हम भी तुझ से वैसे ही मिलना चाहते हैं

— Kumar Rishi

More by Kumar Rishi

Other nazm from the same pen

See all from Kumar Rishi →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling