ham kahaan hain ye pata lo tum bhi | हम कहाँ हैं ये पता लो तुम भी

  - Kumar Vishwas

हम कहाँ हैं ये पता लो तुम भी
बात आधी तो सँभालो तुम भी

दिल लगाया ही नहीं था तुम ने
दिल-लगी की थी मज़ा लो तुम भी

हम को आँखों में न आँजो लेकिन
ख़ुद को ख़ुद पर तो सजा लो तुम भी

जिस्म की नींद में सोने वालों
रूह में ख़्वाब तो पालो तुम भी

  - Kumar Vishwas

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kumar Vishwas

As you were reading Shayari by Kumar Vishwas

Similar Writers

our suggestion based on Kumar Vishwas

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari