तेरी यादों की सदा हूँ इक तमाशा हूँ
हर घड़ी तुझ सेे जुड़ा हूँ इक तमाशा हूँ
तेरी ख़ामोशी से निकली आह बन बैठा
तेरे लहजे में ढला हूँ इक तमाशा हूँ
तेरे वादों ने किया बेजान सा मुझको
टूट कर भी मैं खड़ा हूँ इक तमाशा हूँ
तेरे होंठों की दु'आ में नाम मेरा था
आज तक उस
में बचा हूँ इक तमाशा हूँ
नाम है मेरा 'परिंदा' एक बेमक़सद
आसमानों से गिरा हूँ इक तमाशा हूँ
बिन तिरे जज़्बात के मैं कुछ नहीं अब तो
ख़ुद को तुझ
में ही रखा हूँ इक तमाशा हूँ
Read Full