तेरी ख़ातिर कुछ कर भी सकता है
तो फिर तुझ बिन वो मर भी सकता है
बच्चों का दिल तो बच्चा होता है
तुम चीखो मत ये डर भी सकता है
जब तक तुम लौटोगी उस से पहले
ये तन्हा लड़का मर भी सकता है
जिस से प्यार तुझे है ना ऐ लड़की
उस का दिल तुझ से भर भी सकता है
— Kabir Altamash















