koi ham-dam na raha koi sahaara na raha | कोई हम-दम न रहा कोई सहारा न रहा

  - Majrooh Sultanpuri

कोई हम-दम न रहा कोई सहारा न रहा
हम किसी के न रहे कोई हमारा न रहा

शाम तन्हाई की है आएगी मंज़िल कैसे
जो मुझे राह दिखा दे वही तारा न रहा

ऐ नज़ारो न हँसो मिल न सकूँगा तुम से
तुम मिरे हो न सके मैं भी तुम्हारा न रहा

क्या बताऊँ मैं कहाँ यूँँही चला जाता हूँ
जो मुझे फिर से बुला ले वो इशारा न रहा

  - Majrooh Sultanpuri

Alone Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Majrooh Sultanpuri

As you were reading Shayari by Majrooh Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Majrooh Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Alone Shayari Shayari