aavegi meri qabr se awaaz mere ba'ad | आवेगी मेरी क़ब्र से आवाज़ मेरे बा'द

  - Meer Taqi Meer

आवेगी मेरी क़ब्र से आवाज़ मेरे बा'द
उभरेंगे इश्क़-ए-दिल से तिरे राज़ मेरे बा'द

जीना मिरा तो तुझ को ग़नीमत है ना-समझ
खींचेगा कौन फिर ये तिरे नाज़ मेरे बा'द

शम-ए-मज़ार और ये सोज़-ए-जिगर मिरा
हर शब करेंगे ज़िंदगी ना-साज़ मेरे बा'द

हसरत है इस के देखने की दिल में बे-क़यास
अग़्लब कि मेरी आँखें रहें बाज़ मेरे बा'द

करता हूँ मैं जो नाले सर-अंजाम बाग़ में
मुँह देखो फिर करेंगे हम आवाज़ मेरे बा'द

बिन गुल मुआ ही मैं तो प तू जा के लौटियो सहन-ए-चमन में ऐ पर-ए-पर्वाज़ मेरे बा'द

बैठा हूँ 'मीर' मरने को अपने में मुस्तइद
पैदा न होंगे मुझ से भी जाँबाज़ मेरे बा'द

  - Meer Taqi Meer

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari