qaraar dil ka ye kahe ko dhang tha aage | क़रार दिल का ये काहे को ढंग था आगे

  - Meer Taqi Meer

क़रार दिल का ये काहे को ढंग था आगे
हमारे चेहरे के ऊपर भी रंग था आगे

उठाएँ तेरे लिए बद-ज़बानियाँ उन की
जिन्हों की हम को ख़ुशामद से नंग था आगे

हमारी आहों से सीने पे हो गया बाज़ार
हर एक ज़ख़्म का कूचा जो तंग था आगे

रहा था शम्अ' से मज्लिस में दोष कितना फ़र्क़
कि जल बुझे थे ये हम पर पतंग था आगे

किया ख़राब तग़ाफ़ुल ने उस के वर्ना 'मीर'
हर एक बात पे दुश्नाम-ओ-संग था आगे

  - Meer Taqi Meer

Basant Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Basant Shayari Shayari