koi sunsaan kona chahta hooñ | कोई सुनसान कोना चाहता हूँ

  - Manmauji

कोई सुनसान कोना चाहता हूँ
मेरे अल्फ़ाज़ बोना चाहता हूँ

ज़बाँ तकलीफ़ देने लग गई है
मैं अब ख़ामोश होना चाहता हूँ

कभी ग़ुस्सा करूँँ चिल्लाऊँ तुम पर
समझ लेना कि रोना चाहता हूँ

ज़रूरी है सुख़न में इज़्तिराबी
किसी को पा के खोना चाहता हूँ

सबब मौजों में दिलचस्पी है ‘मौजी’
सफ़ीना ख़ुद डुबोना चाहता हूँ

  - Manmauji

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari